HomeCrime*"काम पर गई अनीता कभी लौटकर नहीं आई – लालपुर की नदी...

*”काम पर गई अनीता कभी लौटकर नहीं आई – लालपुर की नदी में मिली लाश, गहनों के लालच में हो गई हत्या??*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के लालपुर में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौर नदी में मिला शव अनीता नामक महिला का था, जिसकी हत्या सिर्फ उसके गहनों के लिए की गई। मृतका के पति श्याम सुंदर ने ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ कोतवाली में लूट और हत्या का केस दर्ज करवाया है।

श्याम सुंदर के अनुसार, वह पेशे से पेंटर है और उसकी पत्नी अनीता, ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करती थी। 15 अप्रैल को अनीता काम पर गई थी। दोपहर डेढ़ बजे श्याम की उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

श्याम ने जब ठेकेदार विष्णु से संपर्क किया, तो वह पहले टालमटोल करता रहा और फिर कहा कि अनीता को दूसरी साइट पर भेज दिया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

रविवार को श्याम को सूचना मिली कि बरौर नदी में एक महिला का शव मिला है। जब उसने मोर्चरी में जाकर शव की शिनाख्त की, तो वह उसकी पत्नी अनीता निकली। अनीता का सिर फटा हुआ था और उसके सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, पायजेब, अंगूठी व बिछुए गायब थे।

श्याम ने आरोप लगाया कि ठेकेदार विष्णु रस्तोगी ने अनीता की हत्या कर उसके गहने लूटे और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ किच्छा भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि, “पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। आरोपी के नजदीक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।”

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...