TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*"काम पर गई अनीता कभी लौटकर नहीं आई – लालपुर की नदी में मिली लाश, गहनों के लालच में हो गई हत्या??*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के लालपुर में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बरौर नदी में मिला शव अनीता नामक महिला का था, जिसकी हत्या सिर्फ उसके गहनों के लिए की गई।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के लालपुर में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौर नदी में मिला शव अनीता नामक महिला का था, जिसकी हत्या सिर्फ उसके गहनों के लिए की गई। मृतका के पति श्याम सुंदर ने ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ कोतवाली में लूट और हत्या का केस दर्ज करवाया
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। श्याम सुंदर के अनुसार, वह पेशे से पेंटर है और उसकी पत्नी अनीता, ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करती थी। 15 अप्रैल को अनीता काम पर गई थी। दोपहर डेढ़ बजे श्याम की उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। श्याम ने जब ठेकेदार विष्णु से संपर्क किया, तो वह पहले टालमटोल करता रहा और फिर कहा
कि अनीता को दूसरी साइट पर भेज दिया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार को श्याम को सूचना मिली कि बरौर नदी में एक महिला का शव मिला है। जब उसने मोर्चरी में जाकर शव की शिनाख्त की, तो वह उसकी पत्नी अनीता निकली। अनीता का सिर फटा हुआ था और उसके सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, पायजेब,
अंगूठी व बिछुए गायब थे। श्याम ने आरोप लगाया कि ठेकेदार विष्णु रस्तोगी ने अनीता की हत्या कर उसके गहने लूटे और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ किच्छा भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि, "पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। आरोपी के नजदीक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।"

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • "
  • जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
  • आरोपी के नजदीक पुलिस पहुंच चुकी है।