HomeUttarakhandदीपावली के अवसर पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साझा...

दीपावली के अवसर पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साझा की पर्व की खुशियां

Date:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा और सहयोग का संदेश भी देती है। यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की बधाई दी।

Latest stories

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...