HomeUttarakhandदीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, हल्द्वानी स्थित...

दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, हल्द्वानी स्थित आवास पर किया दीप प्रज्वलन

Date:

हल्द्वानी: नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दीपावली के पावन पर्व पर सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, अपने हल्द्वानी आवास पर दीप प्रज्वलित कर की सुख-समृद्धि की कामना

अपने शुभकामना संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम, आपसी सद्भाव, एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से परिपूर्ण रहे। साथ ही उत्तराखंड और देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के सुखद, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाई दी।

Latest stories

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...