HomeNationalNEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- 'सरकार छात्रों...

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार छात्रों के साथ, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

Date:

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2026 के दूसरे दिन भी दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। लगातार विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ आयोजित की गई, जिसमें गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए।

pm narendra modi first statement on neet paper leak at NDA meet after  massive Delhi protests-NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM Modi, कहा- दोषियों  के लिए कड़ी सजा चाहते थे |

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का स्पष्ट रुख सामने रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और परीक्षा प्रणाली से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रिजिजू के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक पूरे देश के लिए चिंता का विषय है और इसे राजनीतिक रंग देने के बजाय गंभीरता से समाधान की दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि पेपर लीक जैसे मामलों में शीर्ष कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जहां भी इस तरह की घटनाएं सामने आएं, वहां केवल केंद्र ही नहीं बल्कि संबंधित राज्य सरकारें भी तत्काल और कठोर कदम उठाएं।

रिजिजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक बेहद सकारात्मक और उपयोगी रही। प्रधानमंत्री ने सदस्यों को संसद के दौरान विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया और हाल के महीनों में देश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। बैठक में हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता हमेशा किसानों का हित और देश का समग्र विकास रहेगा।

गौरतलब है कि NEET-UG 2026 के कथित पेपर लीक को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Latest stories

किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने हटाई मतगणना पर रोक, जल्द काउंटिंग के दिए निर्देश

नैनीताल/किच्छा। किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका परिषद के चुनाव...