TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- 'सरकार छात्रों के साथ, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई'

मुख्य समाचार: नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2026 के दूसरे दिन भी दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई।
लगातार विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2026 के दूसरे दिन भी दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। लगातार विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' आयोजित की गई, जिसमें गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का स्पष्ट रुख सामने रखा। प्रधानमंत्री
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और परीक्षा प्रणाली से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रिजिजू के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक पूरे देश के लिए चिंता का विषय है और इसे राजनीतिक रंग देने के बजाय गंभीरता से समाधान की दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। #WATCH | Delhi: Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju says, "Regarding the NEET exam, the Prime Minister stated that the government took immediate action upon receiving reports of irregularities; thirteen individuals were arrested and jailed. Furthermore,… pic.twitter.com/my1ekDaxJf — ANI (@ANI) July
21, 2026 केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि पेपर लीक जैसे मामलों में शीर्ष कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जहां भी इस तरह की घटनाएं सामने आएं, वहां केवल केंद्र ही नहीं बल्कि संबंधित राज्य सरकारें भी तत्काल और कठोर कदम उठाएं। रिजिजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक बेहद सकारात्मक और उपयोगी रही। प्रधानमंत्री ने सदस्यों को संसद के दौरान विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया और हाल के महीनों में देश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। बैठक में हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत किया गया। #WATCH | Delhi: On
National Democratic Alliance (NDA) Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan', Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju says, "... The Prime Minister provided guidance to all... It was a very productive meeting. The Prime Minister addressed several… pic.twitter.com/TkKADNahjY — ANI (@ANI) July 21, 2026 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता हमेशा किसानों का हित और देश का समग्र विकास रहेगा। गौरतलब है कि NEET-UG 2026 के कथित पेपर लीक को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसी मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
  • गौरतलब है कि NEET-UG 2026 के कथित पेपर लीक को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
  • सरकार की प्राथमिकता हमेशा किसानों का हित और देश का समग्र विकास रहेगा।