HomeNationalसंजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘उत्तराखंड क्रिएटर कनेक्ट 2026’ का आयोजन,...

संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘उत्तराखंड क्रिएटर कनेक्ट 2026’ का आयोजन, अंकुर अग्रवाल सहित कई प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर्स हुए सम्मानित

Date:

उधम सिंह नगर जनपद में डिजिटल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड क्रिएटर कनेक्ट 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय पर किया गया। इस आयोजन में जिलेभर के प्रसिद्ध डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

May be an image of one or more people, beard, people smiling and text

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देश के चर्चित यूट्यूबर एवं किच्छा निवासी अंकुर अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद डिजिटल क्षेत्र में नवाचार और युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

May be an image of one or more people, people smiling, dais and text

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘डिजिटल इंडिया’ परिकल्पना को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

May be an image of one or more people, people smiling and text

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार सिंह ने युवाओं में निहित असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा डिजिटल क्रांति का नेतृत्व करने में सक्षम है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक और रचनात्मक कंटेंट निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

May be an image of one or more people, people smiling, dais and text that says "Uttarakhand Uttarakhand.reatorConnect ZreatorConnect 2026"

इस अवसर पर जिले के उन डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं और जो निरंतर गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल ने अपने संबोधन में युवाओं को सलाह दी कि वे सफलता पाने के लिए अपने कंटेंट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और निरंतर मेहनत करते रहें।

May be an image of smiling, dais and text that says "Cre 野 rashand hand eci 2026"

कार्यक्रम में उपस्थित क्रिएटर्स ने इस पहल को उत्तराखंड के डिजिटल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्हें बड़े स्तर पर सोचने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

May be an image of smiling, dais and text

कार्यक्रम के अंत में आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस दौरान जिले के कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स, युवा प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

May be an image of one or more people, people smiling and text

Latest stories

रुद्रपुर फरजाना बेगम के आवास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आगमन, शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना...