विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
क्षेत्र में नवाचार और युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘डिजिटल इंडिया’ परिकल्पना को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार सिंह ने युवाओं में निहित असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
आज का युवा डिजिटल क्रांति का नेतृत्व करने में सक्षम है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक और रचनात्मक कंटेंट निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले के उन डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं और जो निरंतर गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार कर रहे हैं। मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल ने अपने संबोधन में युवाओं को सलाह दी कि वे सफलता पाने के लिए अपने कंटेंट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें