HomeNationalरुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने दूधियानगर में 20 साल पुरानी जर्जर सड़क...

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने दूधियानगर में 20 साल पुरानी जर्जर सड़क का किया लोकार्पण, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह किया आभार व्यक्त…

Date:

रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर 12, दूधियानगर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिली है। विधायक शिव अरोरा ने करीब 20 वर्षों से खराब हालत में पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण कर उसे सीसी सड़क के रूप में विकसित किया है। इस सड़क का लोकार्पण पप्पू शर्मा के घर से लेकर डॉ. राणा जी के घर तक किया गया।

May be an image of temple

इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान पर खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

May be an image of temple and text

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि दूधियानगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

May be an image of one or more people and temple

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Latest stories

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...