TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने दूधियानगर में 20 साल पुरानी जर्जर सड़क का किया लोकार्पण, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह किया आभार व्यक्त...

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
शहर के वार्ड नंबर 12, दूधियानगर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिली है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर 12, दूधियानगर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिली है। विधायक शिव अरोरा ने करीब 20 वर्षों से खराब हालत में पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण कर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उसे सीसी सड़क के रूप में विकसित किया है। इस सड़क का लोकार्पण पप्पू शर्मा के घर से लेकर डॉ. राणा जी के घर तक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से
चली आ रही इस समस्या के समाधान पर खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि दूधियानगर सहित
पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
  • उन्होंने बताया कि दूधियानगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
  • विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है।