HomeNationalउत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

Date:

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। मस्ती के नाम पर जबरन रंग लगाने, राह चलते लोगों से अभद्रता करने और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

2024 होली कब है, क्यो मनाई जाती है, कैसे मनाते है? होली का महत्व, इतिहास

नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि होली के दौरान जबरदस्ती रंग लगाने, नशे में उत्पात मचाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और “नो वर्क, नो पे” नीति लागू की जाएगी।

कोतवाली सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में त्योहार को लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पिकेट तैनात किए गए हैं, साथ ही मोबाइल और पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...