TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

मुख्य समाचार: नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
मस्ती के नाम पर जबरन रंग लगाने, राह चलते लोगों से अभद्रता करने और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। मस्ती के नाम पर जबरन रंग लगाने, राह चलते लोगों से अभद्रता करने और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि होली के दौरान जबरदस्ती रंग लगाने, नशे में उत्पात मचाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने
यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और “नो वर्क, नो पे” नीति लागू की जाएगी। कोतवाली सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में त्योहार को लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पिकेट तैनात
किए गए हैं, साथ ही मोबाइल और पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
  • महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी।
  • शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पिकेट तैनात किए गए हैं, साथ ही मोबाइल और पैदल गश्त बढ़ा दी गई है।