HomeNationalजसपुर: नशे की हालत में सीसीटीवी से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक को किया...

जसपुर: नशे की हालत में सीसीटीवी से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

Date:

रुद्रपुर/जसपुर: विकासखंड जसपुर में तैनात एक सहायक अध्यापक पर गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूतमिल में कार्यरत सहायक अध्यापक अमित कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar News: ठाकुरगंज की अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी निलंबित, लैंड म्यूटेशन से  जुड़ा मामला - bihar thakurganj circle officer suchita kumari suspended

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक पर नशे की हालत में बीईओ कार्यालय पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश करने और कार्यालय में प्रवेश कर अपशब्द कहने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे।

जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय सितारगंज से संबद्ध किया गया है।

शिक्षक पर विद्यालय समय में अनुपस्थित रहकर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने, कार्यालय समय के बाद उप शिक्षा अधिकारी जसपुर कार्यालय में अनधिकृत रूप से उपस्थित रहने, अपने कृत्यों को छिपाने के उद्देश्य से मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलवाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अनुशासन और संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...