TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जसपुर: नशे की हालत में सीसीटीवी से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

मुख्य समाचार: रुद्रपुर/जसपुर: विकासखंड जसपुर में तैनात एक सहायक अध्यापक पर गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूतमिल में कार्यरत सहायक अध्यापक अमित कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर/जसपुर: विकासखंड जसपुर में तैनात एक सहायक अध्यापक पर गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूतमिल में कार्यरत सहायक अध्यापक अमित कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अनुसार, शिक्षक पर नशे की हालत में बीईओ कार्यालय पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश करने और कार्यालय में प्रवेश कर अपशब्द कहने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। जांच
में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय सितारगंज से संबद्ध किया गया है। शिक्षक पर विद्यालय समय में अनुपस्थित रहकर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने, कार्यालय समय के बाद उप शिक्षा अधिकारी जसपुर
कार्यालय में अनधिकृत रूप से उपस्थित रहने, अपने कृत्यों को छिपाने के उद्देश्य से मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलवाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अनुशासन और संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अनुशासन और संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • शिक्षक पर विद्यालय समय में अनुपस्थित रहकर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने, कार्यालय समय के बाद उप शिक्षा अधिकारी जसपुर कार्यालय में अनधिकृत रूप से उपस्थित रहने, अपने कृत्यों को छिपाने के उद्देश्य से मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलवाने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप हैं।
  • निलंबन अवधि के दौरान उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय सितारगंज से संबद्ध किया गया है।