HomeNationalउधम सिंह नगर: एसएसपी अजय गणपति की रणनीति का असर, पुलभट्टा पुलिस...

उधम सिंह नगर: एसएसपी अजय गणपति की रणनीति का असर, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, जेवरात बरामद…

Date:

उधम सिंह नगर। जिले में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीम ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है।

May be an image of text that says "उत्तराखण्ड पुलिस मि्त्रता-सवा-सुरक्ा मित्रता-से थाना-पुलभटटा जनपद- ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड Piamee M ၀ कारलय दानादबद यালাर यक PILIC মললा 11 រ"

पुलिस के अनुसार, घटना के शीघ्र अनावरण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी अजय गणपति ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Latest stories