TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर: एसएसपी अजय गणपति की रणनीति का असर, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, जेवरात बरामद...

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर।
जिले में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर। जिले में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीम ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के शीघ्र अनावरण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई
के दौरान चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी अजय गणपति ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
  • एसएसपी अजय गणपति ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।
  • जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।