HomeNationalरुद्रपुर महापौर विकास शर्मा का ऐलान: श्रमिक अड्डा शिफ्ट, श्रमिकों को मिलेगा...

रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा का ऐलान: श्रमिक अड्डा शिफ्ट, श्रमिकों को मिलेगा व्यवस्थित स्थल…

Date:

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में रुद्रपुर नगर निगम ने अहम कदम उठाया है। महापौर विकास शर्मा ने अग्रसेन चौक स्थित श्रमिक अड्डे का निरीक्षण कर स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और श्रमिकों से संवाद किया।

May be an image of text

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि लंबे समय से यहां संचालित श्रमिक अड्डे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर ने श्रमिक अड्डे को नगर निगम के समीप स्थित खाली भूखंड पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

महापौर ने बताया कि नए स्थान पर श्रमिकों के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सभी श्रमिकों का सत्यापन कर नगर निगम द्वारा पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे, जिससे उनकी सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित हो सके।

No photo description available.

उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रमिकों के सम्मान और उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रयास यही है कि एक ओर शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों को भी व्यवस्थित और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ डीआर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Latest stories

देहरादून में नौकरी की मांग पर प्रदर्शन तेज, 30 घंटे से पानी की टंकी पर डटी अभ्यर्थी

देहरादून। Dehradun के परेड ग्राउंड में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों...