TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा का ऐलान: श्रमिक अड्डा शिफ्ट, श्रमिकों को मिलेगा व्यवस्थित स्थल...

मुख्य समाचार: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में रुद्रपुर नगर निगम ने अहम कदम उठाया है।
महापौर विकास शर्मा ने अग्रसेन चौक स्थित श्रमिक अड्डे का निरीक्षण कर स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और श्रमिकों से संवाद किया।
किच्छा (एजेंसी)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में रुद्रपुर नगर निगम ने अहम कदम उठाया है। महापौर विकास शर्मा ने अग्रसेन चौक स्थित श्रमिक अड्डे का निरीक्षण कर स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और श्रमिकों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि लंबे समय
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से यहां संचालित श्रमिक अड्डे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर ने श्रमिक अड्डे को नगर निगम के समीप स्थित खाली भूखंड पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। महापौर ने
बताया कि नए स्थान पर श्रमिकों के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सभी श्रमिकों का सत्यापन कर नगर निगम द्वारा पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे, जिससे उनकी सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रमिकों के सम्मान और उनके
हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रयास यही है कि एक ओर शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों को भी व्यवस्थित और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ डीआर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस दौरान एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ डीआर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
  • प्रयास यही है कि एक ओर शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों को भी व्यवस्थित और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए।
  • उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रमिकों के सम्मान और उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।