HomeNationalएसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 3.970 किलोग्राम गांजा सहित...

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 3.970 किलोग्राम गांजा सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

बाजपुर। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बाजपुर पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

May be an image of hospital and text that says "कार्यालय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली-बाजपुर कोतवाली बाजपुर जगपद जगपद-ऊध ऊधम नगर मोबाडल नम्वर -96111 12909 कतवाली मोबाड्ल नम्बर 63960 06277 POLEN POLI жи"

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम 970 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान एलिस और सोऐब के रूप में हुई है, जो अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान यह सफलता मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...