TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 3.970 किलोग्राम गांजा सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

मुख्य समाचार: बाजपुर।
जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
किच्छा (एजेंसी)। बाजपुर। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बाजपुर पुलिस ने सघन चेकिंग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम 970 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान एलिस और सोऐब के रूप में हुई है, जो अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी
में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान यह सफलता मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
है। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
  • दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।