HomeNationalबाजपुर में जनसंपर्क अभियान तेज, Rajesh Kumar ने मातृशक्ति की समस्याएं सुनीं,...

बाजपुर में जनसंपर्क अभियान तेज, Rajesh Kumar ने मातृशक्ति की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Date:

बाजपुर। विधानसभा बाजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान महुआखेड़ागंज मंडल के ग्राम धीमरखेड़ा में पहुंचकर स्थानीय मातृशक्तियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

May be an image of one or more people and text

इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए Rajesh Kumar ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से आबकारी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

May be an image of one or more people and crowd

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं और प्रत्येक परिवार की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि उनका त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

May be an image of one or more people

Rajesh Kumar ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेंगे।

May be an image of one or more people and street

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...