TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बाजपुर में जनसंपर्क अभियान तेज, Rajesh Kumar ने मातृशक्ति की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्य समाचार: बाजपुर।
विधानसभा बाजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान महुआखेड़ागंज मंडल के ग्राम धीमरखेड़ा में पहुंचकर स्थानीय मातृशक्तियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
किच्छा (एजेंसी)। बाजपुर। विधानसभा बाजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता Rajesh Kumar ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान महुआखेड़ागंज मंडल के ग्राम धीमरखेड़ा में पहुंचकर स्थानीय मातृशक्तियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए Rajesh Kumar ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से आबकारी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने
जिला आबकारी अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं और प्रत्येक परिवार की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि उनका त्वरित और
स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। Rajesh Kumar ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेंगे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
  • Rajesh Kumar ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेंगे।
  • उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं और प्रत्येक परिवार की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि उनका त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।