HomeNationalबाजपुर में समस्या समाधान शिविर: वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश कुमार ने...

बाजपुर में समस्या समाधान शिविर: वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

Date:

बाजपुर (उधम सिंह नगर) में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड बाजपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

May be an image of one or more people, temple, dais and text that says "जन-जनकीसरकार जन -जन की सटकार साब बेमिसाल उत्तरोत्र प्रगति उत्तरोत्तटप्रगति पथ पर अग्रसर उतगरुषड विकास खण्ड - वाजपुर 新市 m"

इस शिविर में स्थानीय जनमानस की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न प्रमाणपत्रों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने सभी मामलों पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

May be an image of one or more people, people studying and text

श्री राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पारदर्शिता और सुगमता के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह लक्ष्य लगातार साकार हो रहा है।

May be an image of one or more people, people studying, hospital and text

कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलराज पासी, नगर मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा नरेश सिंह, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्र की जनता ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

May be an image of one or more people, people studying and text

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...