TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बाजपुर में समस्या समाधान शिविर: वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्य समाचार: बाजपुर (उधम सिंह नगर) में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड बाजपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में स्थानीय जनमानस की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
किच्छा (एजेंसी)। बाजपुर (उधम सिंह नगर) में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड बाजपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय जनमानस की समस्याओं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न प्रमाणपत्रों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने सभी मामलों पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन
ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। श्री राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पारदर्शिता और सुगमता के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह लक्ष्य लगातार साकार हो
रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलराज पासी, नगर मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा नरेश सिंह, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्र की जनता ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • क्षेत्र की जनता ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
  • कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलराज पासी, नगर मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा नरेश सिंह, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह लक्ष्य लगातार साकार हो रहा है।