HomeNationalनगला में गैस आपूर्ति संकट पर चेयरमैन सचिन शुक्ला का बड़ा एक्शन,...

नगला में गैस आपूर्ति संकट पर चेयरमैन सचिन शुक्ला का बड़ा एक्शन, 25 दिनों में नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

Date:

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि नगला में गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं के कनेक्शन जवाहर नगर (ग्रामीण क्षेत्र) से जुड़े हुए हैं, जिससे लोगों को करीब 45 दिनों तक सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री शुक्ला ने आश्वासन दिया कि अब नगला नगर पालिका क्षेत्र के सभी परिवारों को अगले 25 दिनों के भीतर नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस संबंध में उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

श्री शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन के सहयोग से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...