TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

मुख्य समाचार: नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या पर बड़ा कदम उठाया है।
नगला में गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं के कनेक्शन जवाहर नगर (ग्रामीण क्षेत्र) से जुड़े हुए थे, जिसकी वजह से लोगों को सिलेंडर के लिए करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।
किच्छा (एजेंसी)। नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या पर बड़ा कदम उठाया है। नगला में गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं के कनेक्शन जवाहर नगर (ग्रामीण क्षेत्र) से जुड़े हुए थे, जिसकी वजह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से लोगों को सिलेंडर के लिए करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन सचिन शुक्ला ने उच्च अधिकारियों से बातचीत की और आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था में बदलाव कराने के निर्देश भी दिलवाए। अब बड़ा बदलाव यह हुआ
है कि नगला को ग्रामीण के बजाय शहरी श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। इसके चलते अब गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग 45 दिनों के बजाय केवल 26 दिनों में ही संभव होगी। Today News 9 से बातचीत में सचिन शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में आदेश भी जारी करवा दिए गए हैं और
जल्द ही इसका पूरा लाभ नगला वासियों को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन के सहयोग से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस फैसले से नगला के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और गैस आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस फैसले से नगला के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और गैस आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।
  • उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन के सहयोग से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
  • Today News 9 से बातचीत में सचिन शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में आदेश भी जारी करवा दिए गए हैं और जल्द ही इसका पूरा लाभ नगला वासियों को मिलने लगेगा।