HomeNationalउत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Date:

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई।

Why a Revamping of the CBI Is Necessary - The Wire

सीबीआई को एक टैक्स अधिवक्ता ने शिकायत दी थी कि वे अपने क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज के कर संबंधी मामलों को देख रहे हैं। कंपनी को Annual Survey of Industries (ASI) के तहत वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी, जिसकी प्रक्रिया सांख्यिकी विभाग के माध्यम से पूरी की जाती है। आरोप है कि संबंधित रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले वरिष्ठ अधिकारी ने पांच हजार रुपये की अवैध मांग की।

शिकायत के अनुसार, अधिकारी ने व्हाट्सएप के जरिए एक मोबाइल नंबर साझा कर यूपीआई माध्यम से राशि ट्रांसफर करने को कहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई ने गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन आयोजित किया, जिसके दौरान आरोपी अधिकारी को पांच हजार रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...