TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई। सीबीआई को एक टैक्स अधिवक्ता ने शिकायत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दी थी कि वे अपने क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज के कर संबंधी मामलों को देख रहे हैं। कंपनी को Annual Survey of Industries (ASI) के तहत वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी, जिसकी प्रक्रिया सांख्यिकी विभाग के माध्यम से पूरी की जाती है। आरोप है कि संबंधित रिटर्न तैयार करने और
जमा कराने के बदले वरिष्ठ अधिकारी ने पांच हजार रुपये की अवैध मांग की। शिकायत के अनुसार, अधिकारी ने व्हाट्सएप के जरिए एक मोबाइल नंबर साझा कर यूपीआई माध्यम से राशि ट्रांसफर करने को कहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई ने गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच
में आरोपों की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन आयोजित किया, जिसके दौरान आरोपी अधिकारी को पांच हजार रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
  • इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन आयोजित किया, जिसके दौरान आरोपी अधिकारी को पांच हजार रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
  • प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।