HomeNationalबेहड़ का आरोप: बोले पूर्व विधायक ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक...

बेहड़ का आरोप: बोले पूर्व विधायक ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की तरह किया इस्तेमाल

Date:

किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास की स्पष्ट नीति के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। बेहड़ सिसई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

May be an image of one or more people, dais and text

उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पूरे 10 वर्षों का समय मिला, लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को केवल वोट बैंक समझकर गुमराह किया गया। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में धरातल पर कोई ठोस विकास कार्य नजर नहीं आया।

विधायक बेहड़ ने कहा कि न तो सड़कों का निर्माण हुआ, न नालियों का और न ही बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई गंभीर पहल की गई। इसके विपरीत उनके चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज जनता के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस नेता रिजवान निक्की, निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, रामबाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, मुर्तजा अंसारी, संतराम, जमालुद्दीन, महेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...