TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बेहड़ का आरोप: बोले पूर्व विधायक ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की तरह किया इस्तेमाल

मुख्य समाचार: किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास की स्पष्ट नीति के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास की स्पष्ट नीति के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करती है। बेहड़ सिसई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पूरे 10 वर्षों का समय मिला, लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को केवल वोट बैंक समझकर गुमराह किया गया। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में धरातल पर कोई ठोस विकास कार्य नजर
नहीं आया। विधायक बेहड़ ने कहा कि न तो सड़कों का निर्माण हुआ, न नालियों का और न ही बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई गंभीर पहल की गई। इसके विपरीत उनके चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज जनता के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान
किया कि वे अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस नेता रिजवान निक्की, निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, रामबाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, मुर्तजा अंसारी, संतराम, जमालुद्दीन, महेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस नेता रिजवान निक्की, निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, रामबाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, मुर्तजा अंसारी, संतराम, जमालुद्दीन, महेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं।
  • इसके विपरीत उनके चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज जनता के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।