HomeNationalउत्तराखंड: खटीमा में ‘पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन, बेहतर जीवन के लिए बेटियों...

उत्तराखंड: खटीमा में ‘पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन, बेहतर जीवन के लिए बेटियों की शिक्षा पर जोर

Date:

खटीमा स्थित जामिया सादिया लिलबनात, इस्लाम नगर की ओर से ‘पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चियों की दीन और दुनियावी तालीम की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को बेहतर इंसान और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाती है।

वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर, जागरूक और सफल बन सकें। सम्मेलन के दौरान छात्राओं ने भी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम सहित कई गणमान्य लोग और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...