TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: खटीमा में ‘पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन, बेहतर जीवन के लिए बेटियों की शिक्षा पर जोर

मुख्य समाचार: खटीमा स्थित जामिया सादिया लिलबनात, इस्लाम नगर की ओर से ‘पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चियों की दीन और दुनियावी तालीम की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
किच्छा (एजेंसी)। खटीमा स्थित जामिया सादिया लिलबनात, इस्लाम नगर की ओर से ‘पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चियों की दीन और दुनियावी तालीम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को बेहतर इंसान और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाती है। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि
वे अपनी बेटियों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर, जागरूक और सफल बन सकें। सम्मेलन के दौरान छात्राओं ने भी
शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम सहित कई गणमान्य लोग और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस अवसर पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम सहित कई गणमान्य लोग और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
  • सम्मेलन के दौरान छात्राओं ने भी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर, जागरूक और सफल बन सकें।