HomeNationalउत्तराखंड: कांग्रेस का ऐलान—वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन माह स्थानीय मुद्दों...

उत्तराखंड: कांग्रेस का ऐलान—वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन माह स्थानीय मुद्दों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Date:

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की घोषणा की। कांग्रेस ने कहा कि आगामी तीन महीनों तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन-जागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।

Uttarakhand Congress will conduct public awareness campaigns and protests on local issues for three months

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाएगा।

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर भी गहरी चिंता जताई।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है और सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...