TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: कांग्रेस का ऐलान—वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन माह स्थानीय मुद्दों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

मुख्य समाचार: देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की घोषणा की।
कांग्रेस ने कहा कि आगामी तीन महीनों तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन-जागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की घोषणा की। कांग्रेस ने कहा कि आगामी तीन महीनों तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन-जागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाएगा। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव
और शहर-शहर जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो गया
है। उन्होंने महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर भी गहरी चिंता जताई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है और सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
  • नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है और सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
  • उन्होंने महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर भी गहरी चिंता जताई।