HomeNationalउत्तराखंड: एसडीएम के नाम पर कमरा बुक होते ही होटल को किया...

उत्तराखंड: एसडीएम के नाम पर कमरा बुक होते ही होटल को किया गया सील

Date:

मुक्तेश्वर (नैनीताल)। प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले होटल पर कड़ा कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ने ग्राहक का भेष धारण कर भटेलिया क्षेत्र में स्थित होटल का निरीक्षण किया। होटल संचालक ने रजिस्ट्रेशन न होने के बावजूद ग्राहकों को कमरे बुकिंग पर दिए। एसडीएम ने कर्मचारियों से कमरा दिखाने और बुकिंग कराने के बाद होटल को तत्काल सील कर दिया।

एसडीएम अंशुल भट्ट ने कहा कि बिना पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन के होटल चलाना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने होटल संचालक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह होटल पहले भी दो बार पर्यटन विभाग की ओर से चालान किए जाने के बावजूद संचालित होता रहा।

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अन्य होटल और होम-स्टे पर भी निगरानी रखी जाएगी और बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने वाले किसी भी होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कदम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का पालन सभी होटल संचालकों के लिए अनिवार्य है और उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...