TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: एसडीएम के नाम पर कमरा बुक होते ही होटल को किया गया सील

मुख्य समाचार: मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले होटल पर कड़ा कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
किच्छा (एजेंसी)। मुक्तेश्वर (नैनीताल)। प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले होटल पर कड़ा कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ने ग्राहक का भेष धारण कर भटेलिया क्षेत्र में स्थित होटल का निरीक्षण किया।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
होटल संचालक ने रजिस्ट्रेशन न होने के बावजूद ग्राहकों को कमरे बुकिंग पर दिए। एसडीएम ने कर्मचारियों से कमरा दिखाने और बुकिंग कराने के बाद होटल को तत्काल सील कर दिया। एसडीएम अंशुल भट्ट ने कहा कि बिना पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन के होटल चलाना नियमों
का उल्लंघन है। उन्होंने होटल संचालक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह होटल पहले भी दो बार पर्यटन विभाग की ओर से चालान किए जाने के बावजूद संचालित होता रहा। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र
में अन्य होटल और होम-स्टे पर भी निगरानी रखी जाएगी और बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने वाले किसी भी होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का पालन सभी होटल संचालकों के लिए अनिवार्य है और उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस कदम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का पालन सभी होटल संचालकों के लिए अनिवार्य है और उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अन्य होटल और होम-स्टे पर भी निगरानी रखी जाएगी और बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने वाले किसी भी होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • उन्होंने बताया कि यह होटल पहले भी दो बार पर्यटन विभाग की ओर से चालान किए जाने के बावजूद संचालित होता रहा।