Homeविविधकेदारनाथ धाम के लिए 8 अप्रैल से शुरू होगी हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन...

केदारनाथ धाम के लिए 8 अप्रैल से शुरू होगी हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग

Date:

TN9 केदारनाथ: केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आठ अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी जल्द ही हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।

प्राप्त सूचना के मुताबिक आगामी दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। वहीं, आईआरसीटीसी के द्वारा हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग हेतु वेबसाइट का लिंक जारी किया जाएगा।

गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 8533 रुपए , सिरसी से केदारनाथ धाम तक 6061 रुपए किराया जबकि फाटा से केदारनाथ तक 6063 रुपए किराया तय किया गया है। इसमें प्रति यात्री के आने-जाने का किराया शामिल है। बता दें कि हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...