TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

केदारनाथ धाम के लिए 8 अप्रैल से शुरू होगी हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग

मुख्य समाचार: TN9 केदारनाथ: केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है।
दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आठ अप्रैल से शुरू होगी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 केदारनाथ: केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आठ अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी जल्द ही हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिंक जारी करेगा। प्राप्त सूचना के मुताबिक आगामी दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। वहीं,
आईआरसीटीसी के द्वारा हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग हेतु वेबसाइट का लिंक जारी किया जाएगा। गुप्तकाशी से
केदारनाथ तक का किराया 8533 रुपए , सिरसी से केदारनाथ धाम तक 6061 रुपए किराया जबकि फाटा से केदारनाथ तक 6063 रुपए किराया तय किया गया है। इसमें प्रति यात्री के आने-जाने का किराया शामिल है। बता दें कि हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बता दें कि हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • इसमें प्रति यात्री के आने-जाने का किराया शामिल है।
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 8533 रुपए , सिरसी से केदारनाथ धाम तक 6061 रुपए किराया जबकि फाटा से केदारनाथ तक 6063 रुपए किराया तय किया गया है।