Homeविविधबरेली: एक महिला ने देवर पर किया दुष्कर्म की कोशिश... शौहर ने...

बरेली: एक महिला ने देवर पर किया दुष्कर्म की कोशिश… शौहर ने दिया तीन तलाक

Date:

TN9 बरेली: एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और पति पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की और फिर तीन तलाक दे दिया। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल के 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के मुताबिक उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लोग दहेज कम लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर प्रताड़ित करते थे। पति ने उस पर अपने ठेकेदार को खुश करने का दबाव डाला और जब उसने विरोध किया तो पति कर्नाटक काम करने चला गया और उसे ससुराल में अकेला छोड़ दिया।

वह अपने कमरे में अकेली थी कि तभी देवर ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब इसकी शिकायत की तो ससुराल वालों ने पीटा और पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और उसे ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...