TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बरेली: एक महिला ने देवर पर किया दुष्कर्म की कोशिश... शौहर ने दिया तीन तलाक

मुख्य समाचार: TN9 बरेली: एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और पति पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की और फिर तीन तलाक दे दिया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 बरेली: एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और पति पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की और
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फिर तीन तलाक दे दिया। एडीजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल के 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के मुताबिक उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लोग दहेज कम
लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर प्रताड़ित करते थे। पति ने उस पर अपने ठेकेदार को खुश करने का दबाव डाला और जब उसने विरोध किया तो पति कर्नाटक काम करने चला गया और उसे ससुराल
में अकेला छोड़ दिया। वह अपने कमरे में अकेली थी कि तभी देवर ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब इसकी शिकायत की तो ससुराल वालों ने पीटा और पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और उसे ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जब इसकी शिकायत की तो ससुराल वालों ने पीटा और पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और उसे ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया।
  • वह अपने कमरे में अकेली थी कि तभी देवर ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
  • पति ने उस पर अपने ठेकेदार को खुश करने का दबाव डाला और जब उसने विरोध किया तो पति कर्नाटक काम करने चला गया और उसे ससुराल में अकेला छोड़ दिया।