Monday, February 9, 2026
HomeBiharनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 की मौत, अफरा-तफरी में कई...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 की मौत, अफरा-तफरी में कई घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जब पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 14 पर और जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 15 पर खड़ी थी, तब अचानक भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान, एक यात्री सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़ा। उसके पीछे खड़े अन्य यात्री भी गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

रेलवे ने अफवाहों को बताया गलत

कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आखिरी समय में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए थे, जिससे भगदड़ मची। हालांकि, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी ट्रेन के प्लेटफॉर्म में बदलाव नहीं किया गया था।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, जांच के आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रेलवे ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुआवजे का ऐलान

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

स्टेशन पर अब स्थिति सामान्य

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अब स्थिति सामान्य है और सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş