TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 की मौत, अफरा-तफरी में कई घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ हादसा? हादसा रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुआ। रेलवे अधिकारियों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के मुताबिक, जब पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 14 पर और जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 15 पर खड़ी थी, तब अचानक भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान, एक यात्री सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़ा। उसके पीछे खड़े अन्य यात्री भी गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ने अफवाहों को बताया गलत कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था
कि आखिरी समय में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए थे, जिससे भगदड़ मची। हालांकि, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी ट्रेन के प्लेटफॉर्म में बदलाव नहीं किया गया था। प्रधानमंत्री ने जताया शोक, जांच के आदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रेलवे
ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुआवजे का ऐलान सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। स्टेशन पर अब स्थिति सामान्य रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अब स्थिति सामान्य है और सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • स्टेशन पर अब स्थिति सामान्य रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अब स्थिति सामान्य है और सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।
  • गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।