HomeCrime"शोहदे की दहशत! छात्रा ने छोड़ी कोचिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस"

“शोहदे की दहशत! छात्रा ने छोड़ी कोचिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप के आजादनगर वार्ड चार की एक छात्रा को शोहदे की हरकतों के चलते कोचिंग छोड़नी पड़ी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी आजादनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है कि अमन गोेल्डी उर्फ अमन नाम का युवक रास्ते में लगातार उसे परेशान कर रहा था। 24 मार्च को भी आरोपी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।

महिला ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ चलने के लिए रुपये देने की बात करता था, जिससे बेटी डरी हुई थी। डर के कारण उसने स्कूल और कोचिंग जाना बंद कर दिया, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...