HomeUdhamSinghNagarउधम सिंह नगर में अलर्ट! जिले की सात नदियों का जलस्तर खतरे...

उधम सिंह नगर में अलर्ट! जिले की सात नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, प्रशासन की कड़ी निगरानी

Date:

ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जलाशयों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिले के सात प्रमुख जलाशय—बैगुल, नानक सागर, शारदा सागर, बौर, हरिपुरा, तुमड़िया और धौरा—खतरे के निशान के करीब पहुंच गए हैं। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए अलर्ट जारी किया है।

सबसे अधिक चिंता बैगुल जलाशय को लेकर जताई जा रही है। वर्तमान में इसका जलस्तर 681.66 फीट दर्ज किया गया है, जबकि वार्निंग लेवल 683.50 फीट और डेंजर लेवल 685 फीट है। यानी जलाशय महज 1.84 फीट की बढ़ोतरी के बाद चेतावनी स्तर को पार कर सकता है।

वहीं नानक सागर जलाशय का जलस्तर 701 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसका वार्निंग लेवल 706 फीट निर्धारित है। एहतियात के तौर पर नानक सागर से 4,088 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है ताकि जलस्तर नियंत्रित रखा जा सके।

इसके अलावा बौर और हरिपुरा जलाशयों में जलस्तर 789 फीट दर्ज किया गया है, जबकि दोनों का वार्निंग लेवल 792 फीट है। शारदा सागर में 605.05 फीट पानी रिकॉर्ड किया गया है, जबकि चेतावनी स्तर 625 फीट है। वहीं तुमड़िया जलाशय का जलस्तर 840.30 फीट और धौरा जलाशय का 703.40 फीट दर्ज किया गया है, जो अपने-अपने वार्निंग लेवल के काफी करीब हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो जलाशयों के गेट खोलने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

जिले में कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)

सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक 180 मिमी बारिश सितारगंज में दर्ज की गई। इसके अलावा किच्छा में 50 मिमी, रुद्रपुर में 36 मिमी, गदरपुर में 30 मिमी, खटीमा में 28 मिमी, काशीपुर में 17 मिमी, बाजपुर में 8 मिमी और जसपुर में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि जिले और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Latest stories

uttarakhand: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा...

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...