HomeUdhamSinghNagarपूर्व विधायक राजेश शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने...

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भगवानपुर में भव्य स्वागत

Date:

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम भगवानपुर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

May be an image of temple

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने राजेश शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने सभी ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, सम्मान और विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

May be an image of temple

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान विनीत सिंह सोलंकी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (रुद्रपुर ग्रामीण) राजीव शुक्ला, भरत मिश्रा सहित सभी आयोजकों और सहयोगियों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

May be an image of one or more people, dais and temple

राजेश शुक्ला ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उनके लिए नई ऊर्जा का स्रोत है तथा वे पार्टी और प्रदेश के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Latest stories

uttarakhand: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा...

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...