TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"शोहदे की दहशत! छात्रा ने छोड़ी कोचिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस"

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप के आजादनगर वार्ड चार की एक छात्रा को शोहदे की हरकतों के चलते कोचिंग छोड़नी पड़ी।
छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप के आजादनगर वार्ड चार की एक छात्रा को शोहदे की हरकतों के चलते कोचिंग छोड़नी पड़ी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी आजादनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है कि अमन गोेल्डी उर्फ अमन नाम का युवक रास्ते में लगातार उसे परेशान
कर रहा था। 24 मार्च को भी आरोपी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। महिला ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ चलने के लिए रुपये देने की बात करता था, जिससे बेटी डरी हुई थी। डर के कारण उसने स्कूल
और कोचिंग जाना बंद कर दिया, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
  • डर के कारण उसने स्कूल और कोचिंग जाना बंद कर दिया, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।