HomeUdhamSinghNagarगौला नदी के तेज बहाव से शांतिपुरी नंबर-4 में बढ़ा भूमि कटाव...

गौला नदी के तेज बहाव से शांतिपुरी नंबर-4 में बढ़ा भूमि कटाव का खतरा, विधायक तिलकराज बेहड़ ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

Date:

किच्छा। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शांतिपुरी नंबर-4 में गौला नदी के तेज बहाव से भूमि कटाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हालात को देखते हुए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।

No photo description available.

निरीक्षण के दौरान विधायक ने नदी के तेज बहाव से हो रहे भूमि कटाव और उससे क्षेत्र में पैदा हो रहे खतरे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता के साथ काम करना होगा।

No photo description available.

विधायक तिलकराज बेहड़ ने कटाव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय करने और कटाव पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

May be an image of grass

उन्होंने कहा कि बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

May be an image of grass

तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में वह क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Latest stories

uttarakhand: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा...

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...