HomeNews"कांवड़ यात्रा पर गया था पति, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान...

“कांवड़ यात्रा पर गया था पति, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान – पुलिस जांच में जुटी”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका के पति कांवड़ लेने हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रांजिट कैंप के वार्ड तीन, जी ब्लॉक निवासी सुखदेव मंडल अपनी पत्नी लतीका और बेटे के साथ रहते थे। सुखदेव अपने पिता बाबूराम मंडल और भाई सुब्रत के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए हुए थे। इसी बीच सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लतीका ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की सास सुशीला मंडल, जो अपने दूसरे बेटे के साथ रहती हैं, ने बताया कि वह सुबह छोटे बेटे सुखदेव के घर आईं तो देखा कि लतीका छत पर लोहे के पाइप से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी। उन्होंने बहू सुष्मिता को बुलाकर लतीका के गले से फंदा हटाकर उसे नीचे उतारा।

मृतका लतीका का मायका दुर्गापुर बुकसौरा, दिनेशपुर में है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसका 11 वर्षीय बेटा भी है। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता सुशील राय और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...