TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"कांवड़ यात्रा पर गया था पति, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान – पुलिस जांच में जुटी"

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई।
मृतका के पति कांवड़ लेने हरिद्वार गए हुए थे।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका के पति कांवड़ लेने हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप के वार्ड
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तीन, जी ब्लॉक निवासी सुखदेव मंडल अपनी पत्नी लतीका और बेटे के साथ रहते थे। सुखदेव अपने पिता बाबूराम मंडल और भाई सुब्रत के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए हुए थे। इसी बीच सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लतीका ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की सास
सुशीला मंडल, जो अपने दूसरे बेटे के साथ रहती हैं, ने बताया कि वह सुबह छोटे बेटे सुखदेव के घर आईं तो देखा कि लतीका छत पर लोहे के पाइप से साड़ी के सहारे लटकी हुई थी। उन्होंने बहू सुष्मिता को बुलाकर लतीका के गले से फंदा हटाकर उसे नीचे उतारा। मृतका लतीका का मायका दुर्गापुर बुकसौरा, दिनेशपुर में है। उसकी शादी 12
साल पहले हुई थी और उसका 11 वर्षीय बेटा भी है। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता सुशील राय और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 
  • पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।