Saturday, January 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज: सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा, शिकायत का निस्तारण कर मृतक बना...

कासगंज: सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा, शिकायत का निस्तारण कर मृतक बना गवाह

Date:

TN9 कासगंज: सोरों पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। पीड़ित द्वारा पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण कर मृतक को गवाह बना दिया। इस मामले में पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच पड़ताल कर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

नगला सूखा निवासी वीरी सिंह पुत्र गोविंद राम का सगे भाई से विवाद था। वीरीसिंह ने इस मामले की शिकायत 16 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री  पोर्टल पर की थी। सोरों कोतवाली पुलिस ने जांच गोरहा चौकी इंचार्ज चंचल सिंह को सौपी थी। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है बिना गांव में जाए और जांच पड़ताल किए बिना निस्तारण कर दिया गया। पीड़ित चौकी आया तो फोटो खींचकर भगा दिया।

साथ ही इस मामले में सुमेर सिंह निवासी सूखा नगला को गवाह भी बना दिया। जिनकी मृत्यु 21 दिसंबर 2024 को हो चुकी है। दूसरे गवाह इंद्रपाल को बना दिया। जिन्हें इस संबंध में कोई जानकारी तक नहीं है। पुलिस दफ्तर में बैठकर ही समाधान कर रही है। जिससे पीड़ितों को शासन की मंशा के अनुरूप न्याय नहीं मिल पा रहा है।

एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने बताया कि सूखा नगला के एक व्यक्ति ने पोर्टल पर की गई शिकायत को फर्जी  तरीके से निस्तारण करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis hacklink market